फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Voting will be in favor of the work done on the ground.

Jhajjar-Bahadurgarh News: धरातल पर करेगा जो काम, उसके हक में होगा मतदान

Sun, 19 May 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Voting will be in favor of the work done on the ground.
18jjrp13- अनिल अग्रवाल
साल्हावास। जैसे जैसे लोकसभा के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हैं, वैसे वैसे मतदाताओं में भी एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग 25 मई का बेसब्री से इंतजार करते हुए देखे जा सकते हैं। समय के साथ-साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है। अब लोग चुनावी जुमले में बहकने वाले नहीं है। लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा सांसद चाहिए, जो धरातल पर काम करके दिखाए।
विज्ञापन

धरातल पर करेगा जो काम, उसी के हक में होगा मतदान नारा आज गली-गली में सुना जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे दिन लद गए, जब चुनाव के समय ही नेता दिखाई देते थे और जनता को बहकाकर सत्ता हासिल कर लेते थे। अब जनता समझदार हो गई है। वह चुनाव में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार व उसकी पार्टी द्वारा अभी तक करवाए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी देख रही है और उसी के आधार पर मतदान करने की मंशा बना रही है।
विज्ञापन


मतदाता अनिल अग्रवाल ने बताया कि वे धरातल पर काम करने वाले नेता व पार्टी का रिपोर्ट कार्ड देखकर ही अपने मत का फैसला लेंगे। जो उम्मीदवार इन पैमानों पर खरा उतरेगा, उसे ही अपना मत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता अजीत सिंह ने बताया कि पक्ष व विपक्ष दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को भली प्रकार से देखेंगे। उनके चुनावी घोषणा पत्र को पढ़कर उनसे पिछले चुनाव में किए गए वादों के बारे में भी सवाल जवाब करेंगे। जो उनके सवालों का सही जवाब देगा, उसके पक्ष में ही मतदान करेंगे।

इंद्र कौशिक ने कहा कि चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की साफ छवि को देखा जाएगा। उसी के आधार पर नेताओं को मतदान किया जाएगा। इसके लिए वे केवाईसी एप को प्रयोग में लाएंगे। एप पर प्रत्याशी की डिटेल्स चैक करेंगे और उसके बाद मतदान का फैसला लेंगे।




मतदाता मंजीत सिंह ने बताया कि वे ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे, जो मिलनसार हो। हर समय जनता के कामों के लिए तैयार हो। आमजन की शिकायत सुनने वाले व उसका समाधान करवाने वाले के पक्ष में ही वे मतदान करेंगे।

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

18jjrp13- अनिल अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed