फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Voting will be allowed only after the voter is identified

वोट डालने से पहले प्रत्येक मतदाता की पहचान की जाएगी सुनिश्चित

Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Voting will be allowed only after the voter is identified
झज्जर। निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान से पहले मतदाता की पूरी पहचान की जाएगी। मतदाता के अलावा बूथ के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयारियां की हैं। चुनाव लोकतंत्र का आधार है और इसकी निष्पक्षता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। बोगस मतदान रोकने के लिए प्रत्येक मतदाता की पहचान करना बहुत जरूरी है। इसलिए मत डालने से पहले प्रथम पोलिंग अधिकारी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित किए गए वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेगा। उसके बाएं हाथ की सबसे पहली अंगूठे के साथ वाली उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोलिंग अधिकारी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक मतदाता की उंगली पर स्याही अच्छी तरह लगी हो और उसे मतदाता की ओर से साफ करने की कोशिश भी ना की गई हो। मतदान केंद्र छोड़ने से पहले प्रत्येक मतदाता की उंगली पर स्याही अच्छी प्रकार से सूख जानी चाहिए। संबंधित मतदाता के फार्म-17 ए के रजिस्टर में हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीयता भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी ने कहा कि मतदान की गोपनीयता को किसी भी हाल में भंग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में मतदान के दौरान मतदाता के अलावा किसी को भी मतदान केंद्र के पास जाने की अनुमति नहीं होगी। पीठासीन अधिकारी इसके लिए पूरी तरह सक्षम है। वोट डालने वाले मतदाता के अलावा अगर कोई वोटिंग कंपार्टमेंट के पास जाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed