{"_id":"6701d37770df748e7b07d8a4","slug":"voting-took-place-amidst-tight-security-police-commissioner-also-took-stock-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114393-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, पुलिस आयुक्त ने भी लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, पुलिस आयुक्त ने भी लिया जायजा
Sun, 06 Oct 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
05jjrp41-झज्जर। पीएम श्री स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन।
झज्जर। जिले में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने बूथों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात जवानों को दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस मुख्यालय डीसीपी शशांक कुमार सावन ने कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार जिले की हर एक गतिविधि पर नजर रखी।
वहीं पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा व पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने भी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा किया। इसके अलावा जिले में सभी पेट्रोलिंग पार्टियों ने भी गश्त किया। पुलिस आयुक्त ने पीएमश्री पंडित सतगुरु दास शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मॉडल बूथ पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने छावनी मोहल्ला स्थित सैनी धर्मशाला, प्राइमरी स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सैनी धर्मशाला में निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने मतदान केंद्र परिसर में एक व्यक्ति को मोबाइल सहित पाया। इस पर उसे वहां से भगा दिया गया। उन्होंने गेट पर तैनात कर्मचारी से भी सवाल किए और मोबाइल सहित अंदर आने पर मनाही की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के अंदर किसी का भी मोबाइल लाने की अनुमति नहीं है।