{"_id":"66f9c2de9008cc64f20e06e4","slug":"voters-should-exercise-their-franchise-without-fear-deputy-commissioner-of-police-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114207-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बेखौफ मताधिकार का प्रयोग करें : पुलिस उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बेखौफ मताधिकार का प्रयोग करें : पुलिस उपायुक्त
Mon, 30 Sep 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता बेखौफ मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।