फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Visibility was zero due to fog; the intensity of the cold weather will decrease in the second half of February.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे से दृश्यता रही शून्य, फरवरी के दूसरे पखवाड़े में कम होंगे ठंड के तेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Visibility was zero due to fog; the intensity of the cold weather will decrease in the second half of February.
03jjrp16- पुराना तहसील रोड पर कोहरे के बीच से गुजरत साइकिल सवार। संवाद
झज्जर। जिले में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर तक रही जबकि आउटर इलाकों पर दृश्यता शून्य थी। दोपहर 12 बजे जाकर मौसम साफ हुआ और कोहरा हटा। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले होने लगेंगे। साथ ही दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

फरवरी महीने में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिलेंगे। बारिश भी सामान्य से नीचे होने की संंभावना बन रही है क्योंकि फरवरी में तीन-चार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही फरवरी के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में फरवरी महीने के दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे मौसम में गर्माहट और गर्मी की आहट सुनाई देने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed