फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Viral patients increased due to rain and cold wind

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश और ठंडी हवा से बढ़े वायरल के मरीज

Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Viral patients increased due to rain and cold wind
बहादुरगढ़। बारिश और ठंडी हवा से लोगों में वायरल संक्रमण बढ़ गया है। बुखार-खांसी के साथ गले में खराश और जुकाम की शिकायत लोगों को परेशान करने लगी हैं। निजी क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक लगातार लोगों को इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम लगातार परिवर्तनशील बना है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। लगातार बीमारी उन्हें घेर रही है। बच्चों को गले में दर्द की शिकायत मिल रही है। सिर दर्द और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। शादी-समारोह में आइसक्रीम और शीतल पेय पीने से समस्या बढ़ रही है। इन मरीजों को दवाएं देने के साथ जुकाम-खांसी वाले मरीजों से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि सांस और दमा के मरीजों में वायरल के बाद बैक्टीरियल इंफेक्शन भी मिल रहा है। बुखार-खांसी के बाद सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पुरानी मरीजों में खांसी से बलगम में रक्त भी आ रहा है। इनमें इंफेक्शन ठीक होने में एक सप्ताह भर का समय लग रहा है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने कहा कि बदले मौसम के कारण लोगों को तेज बुखार, शरीर में दर्द, जुकाम आदि हो रहा है। इनको ठीक होने में सप्ताह भर का समय लग रहा है। बीते एक सप्ताह में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान

- भीड़भाड़ से बचें, जुकाम-खांसी होने पर मास्क लगाएं।
- शीतल पेय पीने से बचें।
- बाजार का भोजन न खाएं।
- गुनगुना पानी पीएं और सेंधा नमक हल्दी डालकर गरारे करें।

- दमा-सांस के रोगी दवाएं बंद न करें।
- बुखार होने परे पीसीएम लें, ठीक न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed