फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Violence broke out during the meeting of the District Grievance Committee

जिला परिवेदना समिति की बैठक में हुई बहस: बाहर आकर आपस में भिड़े दोनों पक्ष, शिकायतकर्ता को मारे थप्पड़

Wed, 29 Oct 2025 08:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 08:15 PM IST
सार

जिला परिवेदना समिति की बैठक के दौरान ही कबलाना के ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस दौरान शिकायकर्ता से मारपीट की गई जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर बचाया। 

विज्ञापन
Violence broke out during the meeting of the District Grievance Committee
जिला परिवेदना समिति की बैठक में मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

संवाद भवन में बुधवार को आयोजित जिला परिवेदना समिति की बैठक के दौरान ही कबलाना के ग्रामीण आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन बाहर जाकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई जिसमें मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता को मारा थप्पड़

इस दौरान शिकायतकर्ता को थप्पड़ भी मारा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को छुड़वाया। उसके बाद ग्रामीणों को अलग-अलग कर वापस भेजा गया। लगभग आधे घंटे तक संवाद भवन के बाहर हंगामेदार स्थिति बनी रही। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी पहुंच गए, जिन्होंने मामले को संभालने का काम किया। जानकारी के मुताबिक कबलाना के कुछ ग्रामीणों ने जिला परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत लगा रखी थी। पांच नंबर को यह शिकायत दी थी। जैसे ही मंच से कबलाना के ग्रामीणों को बुलाया गया तो एक व्यक्ति माइक के पास पहुंचा। उसने कृषि मंत्री को बताया कि गांव कबलाना के ककराली जोहड़ में मिट्टी भराव कर सरपंच ने अपने परिवारों को वितरित कर दिया। 

विज्ञापन

गांव में चबूतरे बनवा दिए जबकि जोहड़ की साढे़ तीन बिघे जमीन पंचायती है। इससे ग्रामीणों में रोष है। गांव में अराजकता भड़क सकती है। गांव में खून-खराबा व मारपीट हो सकती है। इसकी पैमाइश करवाई जाए। इस पर बीडीपीओ ने बताया कि वहां पानी भरा हुआ है, जिस कारण 27 अक्तूबर को पैमाइश नहीं हो सकी। इसे बाद में करवाया जाएगा। इसके बाद कबलाना गांव की सरपंच उषा देवी व अन्य ग्रामीण मंच पर पहुंचे और मंत्री के सामने अपनी बात रखी। सरपंच ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव का माहौल खराब कर रखा है। एक ही शिकायत को बार-बार दिया जाता है। 

इन शिकायतों पर जो हस्ताक्षर हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। इन लोगों ने बूस्टर पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जैसे ही सरपंच ने अपनी बात पूरी की तो दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस पर शिकायतकर्ता व अन्य ग्रामीणों के बीच जमकर बहस हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर खडे़ पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।

पुलिस की निगरानी में पहुंचाया घर

शिकायतकर्ता जैसे ही गेट से बाहर निकलकर आगे आए तो वहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और थप्पड़ मार दिए। इस पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। शिकायतकर्ता भागकर फिर संवाद भवन में घुस गए। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच घर छोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed