फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   villeger burnt, police, farmers protest, investigation

किसान आंदोलन के बारे में गलत बोलने पर मुकेश को किया था आग के हवाले

Sat, 19 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
villeger burnt, police, farmers protest, investigation
गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों के पड़ाव में बुधवार को गांव कसार के ग्रामीण मुकेश को जिंदा जला देने के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जींद जिले के निवासी कृष्ण से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। उसने मुकेश द्वारा गाली गलौज देने पर गुस्से में आकर मुकेश के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल आग लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कृष्ण करीब 10 दिन से किसान आंदोलन में शामिल था और ग्रामीण मुकेश भी कई बार आकर किसानों के साथ बैठकर शराब पीता था। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि बुधवार की शाम मुकेश ने कृष्ण, संदीप और दो अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उसने किसान आंदोलन को लेकर कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर गुस्से में आए आरोपियों ने पास ही बोतल में रखा पेट्रोल मुकेश के शरीर पर उड़ेलकर आग लगा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले का मुख्य आरोपी कृष्ण जींद जिले के गांव रायचंद वाला का निवासी है और वहां रोड़ी-डस्ट आदि बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का व्यवसाय करता है। शुक्रवार को पुुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। पुलिस के निवेदन पर अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड अवधि में पुलिस कृष्ण से घटना के बारे में अधिक जानकारी और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप की सीसीटीवी मशीन काफी दिनों से खराब बताई गई है, लेकिन तकनीकी लोगों की मदद से उसमें मौजूद डाटा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश की मौत से पहले अस्पताल में लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को भी पुलिस ने जांच में सबूत के तौर पर शामिल किया है। बता दें कि बुधवार देर रात को बहादुरगढ़ बाईपास पर स्थित कसार गांव के पास मुकेश को जिंदा जला दिया गया था। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गांव वालों ने इस घटना से नाराज होकर किसान आंदोलन पर भी सवाल उठाए थे और पुलिस से किसानों की झोपड़ियां हटाने की मांग की थी। फिलहाल पुलिस हत्या की इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी और पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed