फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers were made aware of tuberculosis.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware of tuberculosis.
बादली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को टीबी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

टीबी व मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी से संबंधित 1500 पंपलेट भी बांटे गए। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी मुकेश कुमार, दीवान और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीबी बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है जो कि संक्रामक रोग है।
विज्ञापन

कीटाणु मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिसके कारण फेफड़ों की टीबी होती है। कभी-कभी यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है। टीबी के संभावित मरीजों में मुख्य तौर पर दो सप्ताह से ज्यादा लगातार खांसी रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय बुखार रहना, छाती में दर्द रहना, भूख न लगना, बलगम में खून आना और लगातार वजन कम होना होता है। अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि टीबी के मरीज को इलाज की पूरी अवधि के दौरान पौष्टिक आहार और भत्ता भी दिया जाता है। टीबी से ग्रसित मरीज को चाहिए कि अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed