फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers outraged over irregularities in the construction of the Harijan Chaupal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरिजन चौपाल निर्माण में अनियमितताओं पर भड़के ग्रामीण

Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over irregularities in the construction of the Harijan Chaupal.
फोटो नंबर 72: चौपाल के नवनिर्माण में अनियमितता बरतने पर पर रोष जाहिर करते ग्रामीण। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। गांव गुमाना में सांसद कोटे से हरिजन चौपाल के निर्माण कार्य में अनियमितताओं पर ग्रामीणों ने बीडीपीओ से जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता पंच शिव कुमार ने बताया कि चौपाल निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च होने का बोर्ड लगा दिया गया है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लागत पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौपाल की छत से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश का पानी दीवारों के भीतर से होकर दूसरे मकान में जा रहा है।
इसके अलावा लेंटर में बिजली फिटिंग के पाइप नहीं डाले गए, छत और फर्श समतल नहीं हैं, मुख्य गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। निर्माण के बाद मलबा भी नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार फोन तक नहीं उठा रहा है और चौपाल के पिलर भी एक समान नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि संबंधित जेई के कहने पर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस दौरान दिलीप सिंह, सुबे सिंह, प्रवेश कुमार, उमेद, श्रीओम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और बीडीपीओ से निर्माण कार्य की लागत और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed