फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers of Matanhel expressed their gratitude to the Zila Parishad Chairman.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल के ग्रामीणों ने जिप चेयरमैन का जताया आभार

Thu, 16 Apr 2026 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 04:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Matanhel expressed their gratitude to the Zila Parishad Chairman.
15jjrp15- झज्जर। जिला परिषद चेयरमैन का आभार जताते ग्रामीण। स्रोत- आयोजक
झज्जर। गांव मातनहेल में सैनिक स्कूल बनवाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत भवन में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना का आभार जताया। उन्होंने चेयरमैन को पगड़ी बांधी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन ने कहा कि मातनहेल गांव के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवा रही है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने इस दिशा में सहयोग और प्रयासों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित अनिल शर्मा, जयदेव सिंह सुहाग, सोनू ठेकेदार, पंच गुरदीप, जगदीश पहलवान, हरि सिंह, कैप्टन औमप्रकाश, परमानंद, मांगेराम, विजयपाल नंबरदार, सिया राम, भगवंत, भीम सिंह डागर, औमप्रकाश, वजीर सिंह, संदीप दरोगा, सुरेश, राजपाल, सत्यवान, इंद्र सिंह, पूर्व सरपंच छाजूराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed