फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers of Kahari told DC - The village's contaminated water is making the cancer patient

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी से बोले कहाड़ी के ग्रामीण-कैंसर का रोगी बना रहा गांव का दूषित पानी

Thu, 04 Jul 2024 06:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kahari told DC - The village's contaminated water is making the cancer patient
झज्जर। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह शासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार शाम गांव कहाड़ी में पहुंचे। ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष गांव में कैंसर की बीमारी फैलने की आशंका जताई व इसकी जांच करवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने कहा कि गांव में डोर-टू-डोर सर्वे करवाया जाएगा व संदिग्ध ग्रामीणों की एम्स की टीम द्वारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव कहाड़ी में कैंसर मरीज की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसका मुख्य कारण उन्हें दूषित पेयजल लगता है। हालांकि इस बारे में कोई प्रमाणित रिपोर्ट नहीं होने से कारण ग्रामीणों ने गांव में कैंसर के बढ़ते मरीजों की संख्या के मामले में जांच करवाने की मांग की। उपायुक्त ने स्थ्य विभाग को गांव में ग्रामीणों के हेल्थ चेकअप के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी ग्रामीणों की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे में जो संदिग्ध केस सामने आएंगे, उनकी जांच एम्स बाढसा के डॉक्टरों की टीम करेगी। यदि गांव में कोई कैंसर मरीज मिलता है तो उसके इलाज का पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इस मौके पर डीएमसी परवेश कादयान, जिला परिषद डिप्टी सीईओ निशा तंवार, सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीसी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के पेयजल की जांच करवाई गई है, जिसकी रिपोर्ट सामान्य है। उन्होंने कहा कि पेयजल की किसी निजी लैब से एक बार फिर से जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा पेयजल की जांच उच्च स्तरीय लैब से करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दूषित पेयजल की बड़ी समस्या है जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। डीसी ने ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद कहा कि गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जबतक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाती है तो गांव में टैंकर के माध्यम से 50 लीटर प्रति मकान शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed