फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers making repeated rounds for the transfer of inherited land titles.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विरासत के इंतकाल के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers making repeated rounds for the transfer of inherited land titles.
बादली। तहसील बादली में विरासत के इंतकाल दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों को पिछले करीब एक माह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और कार्य में देरी के लिए पोर्टल बंद होने का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बादली निवासी तरुण कुमार ने बताया कि वह विरासत के इंतकाल दर्ज कराने के लिए करीब एक माह से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कार्य पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, तहसील कार्यालय में साइट बंद होने की बात कहकर काम नहीं किया जा रहा। वहीं, रेवेन्यू विभाग के चंडीगढ़ स्थित शिकायत केंद्र से संपर्क करने पर अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या साइट बंद होने की बात से इनकार किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, लंबित इंतकाल जल्द दर्ज करवाने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed