फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers are outraged over the recall of machines from the trauma center, saying that Badli is being treated unfairly.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रॉमा सेंटर मशीनों को वापस मंगवाने पर भड़के ग्रामीण, बोले-बादली के साथ सौतेला व्यवहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers are outraged over the recall of machines from the trauma center, saying that Badli is being treated unfairly.
फोटो नंबर 71: ट्रॉमा सेंटर शुरू करवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
बादली। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में ट्रॉमा सेंटर शुरू नहीं होने और भेजी गई मशीनों को वापस मंगवाने पर क्षेत्र के लोगों में रोष दिखा। उन्होंने इस मामले में वीरवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है जबकि सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बादली के तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में सामान्य चिकित्सा, प्रसूति और स्त्री रोग जैसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तो मिल रही हैं लेकिन ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छारा सहित कई अन्य सीएससी में ट्रॉमा सेंटर शुरू हो गया है लेकिन बादली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप है। ज्ञापन सौंपने होशियार सिंह गुलिया के साथ माजरा गांव के सरपंच धर्मवीर, सुखबीर, राजेंद्र, शैलेश, मैनपाल, बलबीर नंबरदार अजीत सिंह, कृष्ण चंद्र सहित विभिन्न गांव के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने दिया तर्क

-कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त को मिलेगी मदद

- क्षेत्र के करीब 100 ईंट भट्ठों के श्रमिकों के लिए लाभदायक

- सीएचसी में पोटा कैबिन भेजने के बाद भी सुविधाओं का शुरू में न होना

-एक साल पहले भेजी गई मशीनों और बैटरी को वापस छारा सीएससी में भेजना गलत


यह थी योजना
मार्च 2025 में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में चार अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की योजना पर काम शुरू किया गया जिसमें मातनहेल, बादली, बेरी और डीघल सीएचसी का चयन हुया। ट्रॉमा सेंटर में उपकरणों के लिए स्वास्थ्य विभाग 1.60 करोड़ रुपये खर्च करना था। इसका पत्र मुख्यालय की तरफ से सिविल सर्जन को जारी कर दिया गया लेकिन बादली में अभी तक ट्रॉमा सेंटर की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article