{"_id":"66e70454da93cd349a0085f4","slug":"vikram-said-beri-area-was-ignored-by-giving-external-candidate-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: विक्रम बोले- बाहरी प्रत्याशी देकर बेरी विस क्षेत्र को किया गया नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: विक्रम बोले- बाहरी प्रत्याशी देकर बेरी विस क्षेत्र को किया गया नजरअंदाज
Sun, 15 Sep 2024 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:29 PM IST
सार
समर्थकों ने विक्रम कादियान पर फैसला छोड़ा है। उनकी बैठक में बेरी और आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और बेरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके विक्रम कादयान ने पार्टी छोड़ने के बाद रविवार को पाना चुल्याण में स्थित वाटिका में समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक में बेरी और आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विक्रम कादयान ने कहा कि पार्टी की तरफ से टिकट कटने के बाद करीब 10 दिन कोई विरोध नहीं किया, लेकिन पीड़ा है कि बेरी विधानसभा क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया और बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया। समर्थकों ने कहा कि विक्रम कादयान जो फैसला लेंगे, वह मंजूर होगा। अगले 2-3 दिन में फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन