{"_id":"65943bbd1f6d29d0ab091904","slug":"vikas-won-the-title-of-mr-india-in-body-building-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4635-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉडी बिल्डिंग में विकास ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉडी बिल्डिंग में विकास ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब
Tue, 02 Jan 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में सेक्टर-6 निवासी विकास कौशिक ने पहला स्थान हासिल किया। यहां पहुंचने पर विकास का स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्वागत समारोह के दौरान गौरव राठी व विक्की राठी और चेयरपर्सन पति रमेश राठी, योगेश धनखड़, पवन रोहिला, तेजपाल राठी, बलबीर राठी, एडवोकेट प्रवीण छिल्लर और फिटनेस एक्सपर्ट हिमांशु तोमर मौजूद रहे। गौरव राठी ने बताया कि 30 दिसंबर को प्रतियोगिता दिल्ली में हुई। निर्णायक मुकाबले में विकास ने अपने भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। विकास की कामयाबी पर खेल प्रेमियों में ख़ुशी है।
विकास ने बताया कि वह अब विदेश में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। विकास ने बताया कि वह जिम बॉक्स क्लब का सदस्य है। दो से ढाई घंटे रोजाना मेहनत करने और खानपान पर पूरा ध्यान रखते हुए शरीर को फिट बनाया है। इस मौके पर पवन छिल्लर, राहुल सैनी, अमित राठी, धर्मेंद्र खत्री, मनमोहित गुप्ता, नितिन, योगेश, पंकज मौजूद रहे।