फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicle thief gang active in the city, two Creta stolen

Jhajjar-Bahadurgarh News: चंद्रयान से हो रही जग में जय-जयकार, इसरो तेरा आभार

Mon, 28 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang active in the city, two Creta stolen
झज्जर। शहर के एक कंप्यूटर केंद्र में कवि संगम की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में क्षेत्रीय कवियों ने चंद्रयान की सफलता समेत कई मुद्दों पर अपनी कविताओं ने मंत्र मुग्ध किया। काव्य गोष्ठी का विषय जय जय भारत महान, चांद पर उतारा चंद्रयान रखा गया था।
विज्ञापन

इस गोष्ठी में भारत के द्वारा चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम जिला झज्जर के प्रभारी हास्य कवि मास्टर महेंद्र के द्वारा किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक जय सिहं जीत ने कहा कि चंद्रयान से हो रही जग में जय-जयकार, भारत का जन-जन करे, इसरो का आभार । इसरो ने पूरा किया चन्द्रयान अभियान। जय सिंह जीत, मनमोहन दरवेश ने कहा सारी दुनिया कह रही , भारत देश महान। एक नगमा किसी के लिए गुनगुनाना बड़ी बात है। आजकल आदमी के लिए मुस्कुराना बड़ी बात है, काफी सराही गई। डॉक्टर प्रकट सिंह ने आज चन्द्रमा पे हमने भी चद्रयान उतारा है। सारे विश्व में गूंज रहा भारत का जय कारा है। दिन बा दिन इस भारती मां की हरदम बढ़ती शान रहे। वहीं हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने मंच संचालन करते हुए कवियों और श्रोताओं को खूब हंसाया। आदमी चाहे चांद झपट ले चाहे मंगल को झपट ले मगर हिम्मत इतनी भी नहीं अपनी लुगाई से निपट ले। डाॅ प्रकट सिंह ने अपनी कविता मेरे अपनों में मैं अब गैर होता जा रहा हूं, एक छोटा सा गांव था मैं अब शहर होता जा रहा हूं। कवि खेमचंद सहगल ने अपनी गजल खो गई अपनी इंसानियत अब कहाँ हैए हमको मिलता नहीं इसका कोई निशांए आंख तो है खुली फिर भी सोये हैं हमए एसो गया ये चमन सो गया ये जहां पेश की। गोष्ठी में बीआरसी हरिओम मलिक तथा ब्राइट कंप्यूटर सेंटर के संचालक जितेंद्र यादव और कम्प्यूटर सेंटर के छात्र भी उपस्थित रहे, जितेंद्र यादव ने सभी कवियों का स्वागत किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed