{"_id":"68d1a1bd6565aa67b10010c7","slug":"vehicle-purchases-surge-on-the-first-day-of-navratri-benefited-from-lower-gst-rates-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-732355-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र के पहले दिन वाहनों की खरीद हुई तेज, जीएसटी दरें कम होने से मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र के पहले दिन वाहनों की खरीद हुई तेज, जीएसटी दरें कम होने से मिला लाभ
विज्ञापन
13 रोहतक में सोमवार को एक शोरूम पर नवरात्र के पहले दिन बाइक देखते खरीददार। संवाद
रोहतक। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वाहनों की खरीद में तेजी देखने को मिली। पहले ही बुक कराए गए वाहनों की डिलीवरी भी ग्राहकों ने ली। पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत लाभ मिला। ग्राहकों का कहना है कि जीएसटी दरों में सुधार के बाद उनकों 10 हजार रुपये तक का फायदा मिला है। ग्राहकों ने पहले से बुक की गईं मोटरसाइकिलों, स्कूटरों की सोमवार को एजेंसियों पर जाकर डिलवरी ली।
दोपहिया वाहन विक्रेता जितेंद्र ने बताया कि वह सोमवार को करीब 15 मोटरसाइकिल की डिलीवरी दे चुके हैं। नवरात्र के पहले ही दिन नए वाहन खरीदने के लिए ग्राहक परिवार के साथ एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।
जीएसटी में हुए बदलावों से बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को दस प्रतिशत का फायदा मिल रहा है। पहले इन पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था जो अब घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे वाहन के मूल्य के हिसाब से 10 प्रतिशत का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
बाइक खरीदने आए भालौठ निवासी अमित ने बताया कि जीएसटी सुधार से उनको 10 हजार रुपये तक का फायदा मिला है। नवरात्र का पहला दिन ही उनके लिए उपहार लेकर आया है।
माता-पिता के साथ आए ध्रुव ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन ही डिलीवरी लेनी थी, इसलिए पहले दिन ही स्कूटर लेने आ गए लेकिन ई-वाहनों पर जीएसटी का लाभ नहीं मिल रहा।
-- -- -- --
इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बुकिंग पर डिलीवर
इलेक्ट्रिक व्हीकल विक्रेता नीलम ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन करीब 25 टू-व्हीलर स्कूटर की डिलीवरी हुई। इलेक्ट्रिक स्कूटर पर पहले भी 5 प्रतिशत जीएसटी था, इसलिए नए जीएसटी नियमों का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर लाभ नहीं मिलेगा।
नवरात्र के पहले दिन ही वाहन की डिलीवरी पहले दिन लेने के लिए ग्राहकों ने 15 दिन पहले ही बुकिंग करा ली थी। 2013 में स्कूटर पर 12 प्रतिशत जीएसटी था जिसको बाद में घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया था।