{"_id":"57c87f2b4f1c1bc9592cb6ac","slug":"vehical-passing-team-late-people-got-angry-traffic-disturbed-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हीकल पासिंग टीम लेट, लोगों ने जाम लगा काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हीकल पासिंग टीम लेट, लोगों ने जाम लगा काटा बवाल
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी के लघु सचिवालय में अपने व्हीकल को पास कराने के लिए पहुंचे लोगों को वीरवार को व्हीकल पासिंग करने वाली टीम का लंबा इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक भी जब यह टीम झज्जर से नहीं पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह बेरी-झज्जर मार्ग को जाम करने के लिए सड़क पर काफी संख्या में जमा हो गए। यहां उन्होंने वहां से गुजर रहे वाहनों को रुकवाकर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों द्वारा लगाए जा रहे इस जाम की सूचना जैसे ही पुलिस चौकी प्रभारी संदीप को मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
बाद में पुलिस ने ही झज्जर सूचना भेज कर व्हीकल पासिंग करने वाली टीम को बेरी बुलाया। उसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हो पाया। यहां पहुंची मीडिया टीम को आक्रोशित लोगों ने बताया कि विभाग की तरफ से वीरवार का दिन बेरी में व्हीकल पासिंग के लिए रखा गया है। अपने-अपने व्हीकल को लेकर लोग सुबह ही झज्जर मार्ग पर स्थित लघु सचिवालय पहुंच जाते हैं, लेकिन उसके बावजूद वहां पर व्हीकल पास करने वाली टीम नदारद मिलती है। वीरवार को भी ऐसा ही हुआ था। काफी देर बाद तक भी जब झज्जर से यह टीम नहीं पहुंची तो उसके बाद ही लोगों ने अपना आक्रोष जताया। फिलहाल पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया है। इतना ही नहीं झज्जर से जाने वाली व्हीकल पासिंग करने वाली टीम को भी समय और दिन अनुसार पहुंचने की हिदायत दी गई है।
बेरी लघु सचिवालय में अलग-अलग गांवों से अपने वाहनों को पास कराने के लिए लोग आए हुए थे और व्हीकल पासिंग करने वाली टीम लेट होने के कारण लोग झज्जर-बेरी मार्ग पर इकठ्ठा हो गए थे और मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया गया और टीम को बुला दिया गया।
विज्ञापन
संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज बेरी