{"_id":"5ee3c6e58ebc3e42d56e76d9","slug":"vegetable-market-on-road-customers-jhajjar-jhjhar-news-rtk55917139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के बाहर सड़क पर लग रही सब्जी की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के बाहर सड़क पर लग रही सब्जी की दुकान
विज्ञापन
मंडी के साथ फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानें।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। सब्जी मंडी आमजन के लिए बंद होने के बाद दुकानदार सब्जी की दुकानें सड़कों के साथ फुटपाथ पर लगा रहे हैं। वहीं शहर से बाहर अधिकांश सड़कों पर फल व सब्जी की दुकानें लगाई जा रही रही हैं। जगह-जगह लगाई गई दुकानों पर सोशल डिस्टेंस में मास्क का इस्तेमाल तक होता दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि आढ़ती सब्जी मंडी में दुकानें खोलने के लिए प्रशासन से आग्रह कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल ऑड इवन के हिसाब से ही दुकान खोली जा रही हैं और केवल पास होल्डर है सब्जी मंडी के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी से सामान लेकर दुकानदार सब्जी मंडी से बाहर इधर उधर दुकानें लगाकर फल व सब्जी बेच रहे हैं।
कोरोना के मरीज मिलने के बाद बंद हुई थी सब्जी मंडी
शहर की सब्जी मंडी में आढ़ती व श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वे दिल्ली की आजादपुर मंडी से पुल व सब्जियां लेकर आते थे। उसके बाद से शहर की सब्जी मंडी को बंद कर कर दिया गया था। कई दिनों बाद केवल पास होल्डर दुकानदार व आढ़तियों के लिए पास जारी किए थे। लेकिन आमजन के लिए मंडी में प्रतिबंध लगा दिया था।
वर्जन
फिलहाल तक सब्जी मंडी को आमजन के लिए नहीं खोला गया है। केवल पास वाले दुकानदार भी ऑड इवन के हिसाब से आ रहे हैं।
- सुनील कुमार, प्रधान सब्जी मंडी।