फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vasant Panchami celebrated with pomp at many places in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में अनेक स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी

Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with pomp at many places in the city
-फोटो 56 : मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते इनेलो नेता भूपेंद्र राठी व अन्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर में अनेक स्थानों पर वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इनेलो नेता भूपेंद्र राठी ने कार्यक्रम में पहुंचकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के ही दिन भगवान ब्रह्मा ने मां सरस्वती की उत्पत्ति की थी, तभी से यह पर्व मां सरस्वती की आराधना का प्रमुख पर्व माना जाता है। इसलिए पूरे देश में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मां सरस्वती को यह वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन सभी स्थानों में उनकी आराधना की जाएगी। इसके बाद से ही वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का विधान है। ऋग्वेद में वाणी की देवी मां सरस्वती का वर्णन देवी सरस्वती के रूप में परम चेतना, हमारी बुद्धि, प्रज्ञा और सभी मनोवृत्तियों का संरक्षण करती हैं। इसके अलावा जगत के प्रत्येक प्राणी की बुद्धि, विद्या और वाणी के रूप में देवी सरस्वती विराजमान हैं। उनके आशीर्वाद के बिना प्राणी अपने भावों और विचारों को व्यक्त नहीं कर सकता। मां सरस्वती को वाग्वादिनी, गायत्री, शारदा, कमला, हंसवाहिनी आदि नामों से भी जाना जाता है। इस मौके पर प्रदीप सिन्हा, महेंद्र ठेकेदार, पूर्व पार्षद शशि कुमार, एडवोकेट विपिन प्रधान, सतपाल, दुर्गा, सुनीता, बबीता, रानी, पूजा, लालसा, रीना और ज्योति सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed