फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vandalism by entering the shop in broad daylight, the incident caught in CCTV

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 18 Feb 2022 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vandalism by entering the shop in broad daylight, the incident caught in CCTV
झज्जर। शहर के माता गेट क्षेत्र में वीरवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने सैलून की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, दुकानदार के साथ हुई वारदात पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है।
विज्ञापन

बेरी गेट क्षेत्र में मातागेट निवासी जयपाल की सैलून की दुकान है। उसने बताया कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी गौरव वहां बाइक से अपने दो साथियों के साथ आया। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड से दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके दो साथियों ने भी उसका सहयोग किया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जयपाल की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शहर थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed