{"_id":"669c38aaee64e801fb0af7e4","slug":"vaish-arya-mahila-college-students-got-fifth-place-in-mdu-merit-list-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108703-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने एमडीयू की मेरिट में पाया पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने एमडीयू की मेरिट में पाया पांचवां स्थान
Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एमएड की छात्राओं ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। एमएड द्वितीय वर्ष की शिप्रा पुनहानि ने 79 प्रतिशत, राधिका गुप्ता ने 77 प्रतिशत, क्षमा गर्ग ने 75.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इस मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि हमें कर्म करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए, अगर हम दृढ़ संकल्प लेकर परिश्रम करते रहेंगे तो उसका परिणाम जरूर मिलेगा और उस परिणाम को दिलाने में गुरु सहायक होता है क्योंकि गुरु सही व सरल रास्ता दिखाकर विद्यार्थियों को मंजिल तक पहुंचाने में सहायक होता है। महाविद्यालय 1989 से अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में समाज में अपना योगदान दे रहा है और एमएड की छात्राओं का यह पहला सत्र है तथा महाविद्यालय न केवल छात्राओं के बौद्धिक विकास अपितु छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर भी बल देता है। महाविद्यालय समाज को अच्छे अध्यापक देने के लिए वचनबद्ध है। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं व प्राध्यापिकाओं को बधाई दी। अच्छे अंक पाकर महाविद्यालय के विद्यार्थी बहुत ही आनंदित हुए, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अपने गुरुजनों को दिया क्योंकि उन्हीं के मार्गदर्शन से वे सफलता की सीढ़ियां चढ़े हैं। अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।