Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vaccination coverage reaches 96.4%; orders issued to increase MR-2 coverage.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 96.4 प्रतिशत हुआ टीकाकरण, एमआर-2 की कवरेज बढ़ाने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccination coverage reaches 96.4%; orders issued to increase MR-2 coverage.
15jjrp19-टीकाकरण करते  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। जिला ने वर्ष 2025-26 में नियमित टीकाकरण के क्षेत्र में प्रगति की है और अधिकांश ब्लॉकों ने पूर्ण टीकाकरण में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की है। अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की समीक्षा के अनुसार जिले का पूर्ण टीकाकरण कवरेज 96.4 प्रतिशत दर्ज किया गया है जो राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप एक उपलब्धि है।
विज्ञापन

जिले में क्षय रोग से जन्म के समय लगने वाले बीसीजी टीकाकरण शत-प्रतिशत बच्चों का पूर्ण किया जा चुका है। बहादुरगढ़, झज्जर अर्बन, दूबलधन, डीघल में पेंटा, एमआर और अन्य टीकों की कवरेज 90 प्रतिशत से अधिक रही है। पेंटावैलेंट-1 की कवरेज जहां 99.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वहीं दो साल तक लगने वाले एमआर-2 की कवरेज 88.7 प्रतिशत है जिसको 95 प्रतिशत तक प्राप्त करने हेतु सभी ब्लॉक्स को छह सप्ताह से अधिक उम्र के बच्चों की लाइन लिस्ट बनाकर पोटेंशियल जीरो डोजर को ध्यान में रख मुहिम चलाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों में पेंटा-1 से पेंटा-3 और एमआर-1 से एमआर-2 के बीच ड्रॉप‑आउट दर को 2 प्रतिशत से कम रखने को कहा गया है।

एचपीवी टीकाकरण अभियान, अभी 15 को लगी
14 वर्ष आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल 15 किशोरियों को वैक्सीन लग चुकी है और लगभग 11 हजार का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं खत्म होने पर अभियान तेज किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अभियान...
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का सभी अनिवार्य टीकों (बीसीजी, ओपीवी, पेंटा, एमआर) का टीकाकरण समय पर करवाएं। छूटे हुए बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क कर तुरंत टीकाकरण पूरा करवाएं।
14 वर्ष की सभी लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीन की उपलब्धता एवं सत्र तिथियों के बारे में अपने नजदीकी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या स्कूल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त करें और टीका अवश्य लगवाएं।
किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलत सूचनाओं पर विश्वास न करें। टीकाकरण से संबंधित सही जानकारी केवल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं आशा/एएनएम जैसे प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों से ही प्राप्त करें।
किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव या असामान्य लक्षण की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्था से संपर्क करें। जिला स्तर पर टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल घटनाओं की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।


वर्जन
जैसे हमने पोलियो उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयास से ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उसी प्रकार अब हमारा अगला महत्वपूर्ण लक्ष्य है कि कोई बच्ची भविष्य में एचपीवी संक्रमण की वजह से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना न करे। इसके लिए आवश्यक है कि सभी माता‑पिता अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर पूर्ण करवाएं और 14 वर्ष की लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
डॉ. मंजू कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article