फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uttar Pradesh resident arrested for armed robbery at gas agency

Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस एजेंसी से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में उत्तर प्रदेश निवासी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh resident arrested for armed robbery at gas agency
20jjrp01- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। थाना सदर झज्जर के क्षेत्र में आने वाली तिरुपति गैस एजेंसी से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले मं पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ऐटा जिला के जीवनाबाद भावुपुरा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिस्तौल तानने और गल्ले से रुपये निकालने व एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रणबीर निवासी कहाडी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह तिरुपति गैस एजेंसी में मुंशी है। 12 जुलाई 2024 को दो लड़के कमरे में आए, जिनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था और उसका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था। उन्होंने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और गल्ले से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

आरोपी एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। इस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के ऐटा जिला के जीवनाबाद भावुपुरा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में इस मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed