{"_id":"693333f71187cdf92606ef84","slug":"uprooted-the-mud-road-network-in-the-illegal-colony-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119353-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी में मिट्टी के बनाए रोड नेटवर्क को उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी में मिट्टी के बनाए रोड नेटवर्क को उखाड़ा
Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : लाइनपार के विकास नगर में बनाए गए निर्माण को तोड़ती जेसीबी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में डीटीपी का बुलडोजन गरजा। यहां पर साढ़े 6 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई।
मिट्टी के रोड नेटवर्क और सीवर लाइनों को उखाड़ दिया गया। डीटीपी अंजू जून ने आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने की अपील की है। साथ ही कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी है कि यदि अवैध क्षेत्र में प्लाटिंग की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई दिनों से जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) को विकास नगर और बराही रोड पर अवैध कॉलोनी बनने की शिकायत मिल रही थी।
शुक्रवार को डीटीपी का दस्ता पहुंचा। विकास नगर में साढ़े 5 एकड़ में में बन रही अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया। 1 प्रापर्टी डीलर का कार्यालय और 15 डीपीसी को तोड़ा गया है। बराही रोड पर एक एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में डाली गई सीवर लाइन और रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया गया।