{"_id":"5e6402358ebc3eebbd6a2ef9","slug":"uproar-over-writing-the-name-of-caretaker-pradhan-on-the-inc-board-of-ncp-pradhan-jhjhar-news-rtk545981137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा प्रधान के इनकंबेंसी बोर्ड पर कार्यवाहक प्रधान का नाम लिखने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा प्रधान के इनकंबेंसी बोर्ड पर कार्यवाहक प्रधान का नाम लिखने पर हंगामा
विज्ञापन
Uproar over writing the name of caretaker Pradhan on the INC board of NCP Pradhan
- फोटो : Jhjhar
नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को देर शाम उस समय विवाद हो गया जब नगर पालिका प्रधान के इनकंबेंसी बोर्ड पर उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग का कार्यवाहक प्रधान के रूप में नाम दर्ज कर दिया गया। इस बात का पता जब प्रधान कविता नंदवानी को लगा तो वह नगर पालिका कार्यालय में पहुंची और नगरपालिका के सचिव से इस बारे में चर्चा की। प्रधान ने उपाध्यक्ष का नाम दर्ज किए जाने पर ऐतराज जताया तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और प्रधान ने शहर पुलिस थाने से पुलिस बुलाकर पेंटर, नगर पालिका कर्मचारी और उप प्रधान के खिलाफ शिकायत दे दी। हालांकि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई थी। प्रधान ने उनके कार्यालय से बिना इजाजत रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने व बिल गायब करने की शिकायत दी है। इस बात को लेकर नपा कार्यालय में काफी समय तक हंगामा हुआ और कई पार्षद भी नगर पालिका कार्यालय में पहुंच गए थे। पुलिस टीम के सामने दोनों पक्षों की तरफ से अपने अपने तर्क रखे जा रहे थे। बताया गया कि नपा प्रधान वर्ष 2018 में नहीं थी उस समय वह कार्यवाहक प्रधान के रूप में उपाध्यक्ष कार्य करवा रहे थे। उपप्रधान का कहना है कि कानूनी रूप से उन्होंने लिखित में नपा सचिव से अनुमति ली हुई थी। पार्षदों ने भी कहा कि पहले भी इस प्रकार से एक कार्यवाहक प्रधान का नाम बोर्ड पर लिखा हुआ है तो प्रवीन गर्ग के नाम पर ऐतराज किया जा रहा है।
बिना इजाजत के नपा चेयरमैन के कार्यालय में छुट्टी के दिन घुसकर गलत तरीके से कार्यवाहक प्रधान का नाम लिखा गया है। नगर पालिका कर्मचारी से मिलीभगत कर यह कार्य किया गया है। इसके लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
कविता नंदवानी, प्रधान, नगर पालिका झज्जर।
हमने सचिव से इजाजत ले रखी थी, लेकिन शुक्रवार को पेंटर न मिलने की वजह से शनिवार को नाम लिखवाया गया था। कानूनी रूप से नाम लिखा जाना चाहिए।
प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष, नगर पालिका, झज्जर।
अभी तक शिकायत पुलिस थाने में नहीं पहुंची है। पुलिस टीम नपा कार्यालय गई हुई। जो भी शिकायत मिलेगी उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राम कुमार, एसएचओ, शहर पुलिस थाना, झज्जर।