फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar over changing the name of the entrance

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवेश द्वार का नाम बदलने पर बखेड़ा

Sun, 06 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar over changing the name of the entrance
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-7 के प्रवेश द्वार पर शनिवार सुबह शहीद चंद्र शेखर आजाद के स्थान पर महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला लिखवा दिया गया। सुबह लोगों ने प्रवेश द्वार का नाम बदला देखा तो उनमें नगर परिषद के प्रति नाराजगी फैलने लगी। शहीद भगत सिंह मैत्री संस्था के सदस्यों ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वायरल होने लगा। यह मामला चर्चाओं में आ गया। बाद में वार्ड पार्षद ने सफाई देते हुए इसे मानवीय चूक बताया। उन्होंने भरोसा दिया कि प्रवेश द्वार का नाम पूर्व की भांति करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 7 के प्रवेश द्वार शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर था। चंद्रशेखर आजाद का नाम द्वार पर लिखा था। शनिवार सुबह जब लोग उठे तो द्वार का नाम बदला हुआ था। द्वार पर चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला लिखा था। धीरे धीरे शहर में ये मामला शहर की सुर्खियों में आ गया। शहीद भगत सिंह मैत्री संस्था के सदस्यों ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए नगर पालिका की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रवेश द्वार का नाम पूर्व की तरह शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर करने की मांग की। नगर परिषद के वार्ड 7 के पार्षद ज्योति पवन रोहिल्ला ने बताया कि ये सब भूलवश हुआ है। उन्होंने इसे चूक बताते हुए कहा कि द्वार पर पहले की तरह ही चंद्रशेखर आजाद का नाम लिखवा दिया जाएगा। दरअसल, नगर परिषद ने शहर में कई कॉलोनियों के बाहर महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनवाए थे। वार्ड-28 के सेक्टर-7 के स्वागत द्वार का नाम शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद द्वार रखा गया था, लेकिन शुक्रवार को एकाएक द्वार के द्वार पर महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला द्वार लिखे जाने से मामला गर्माया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रधान प्रदीप यादव ने कहा कि शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और अन्य शहीदों का अपमान कतई सहन नहीं होगा। स्वागत द्वारों पर महापुरुषों के साथ अपनी फोटो लगा रहा है। उन्होंने तुरंत इस द्वार का नाम पहले की तरह करने की मांग की और कहा कि इस लड़ाई में आजाद के पौत्र अमित आजाद का भी साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद रोहिल्ला की सफाई पर अमित बहराना ने कहा कि यह कोई छोटी सी टाइपिंग की गलती नहीं है, बल्कि जानबूझकर ऐसा किया किया है। वार्ड-13 से नगर पार्षद मोहित राठी ने कहा कि वार्ड के मुख्य द्वार पर जब यह बोर्ड लग रहा था तब पार्षद कहां थे? ऐसा हो नहीं सकता कि ये सब अचानक से हो गया हो। इसी वार्ड से पूर्व पार्षद वजीर सिंह राठी और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज वत्स ने भी इसकी निंदा की।


...........वर्जन
शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। हम भी पूरा सम्मान करते हैं। स्वागत द्वार पर जो सीट लगाई गई है, यह सीट दूसरे नए स्वागत द्वार पर लगाई जानी थी, लेकिन ठेकेदार के कारिंदों ने गलती से यहां लगा दी। इसको कल ही बदल दिया जाएगा।

--ज्योति पवन रोहिल्ला, नगर पार्षद, वार्ड-28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed