फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar in Jhajjar over trainee driver driving bus Nationwide Strike news

Haryana: ट्रेनी ड्राइवर के बस चलाने पर हंगामा, वर्कशॉप के बाहर हुआ विवाद, जीएम ने शांत करवाया मामला

Wed, 09 Jul 2025 11:25 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:25 AM IST
सार

यूनियन का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के ट्रेनी कर्मचारी को रोडवेज बस रूट पर चलाने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। 
 

विज्ञापन
Uproar in Jhajjar over trainee driver driving bus Nationwide Strike news
झज्जर में वर्कशॉप के बाहर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय पर ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की अपील बुधवार को जिले में पूरी तरह बेअसर रही। इस दौरान रोडवेज यूनियन और एक ट्रेनी कर्मचारी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह विवाद रोडवेज के जनरल मैनेजर (जीएम) के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोडवेज यूनियन के सदस्यों और ट्रेनी कर्मचारी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यूनियन का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के ट्रेनी कर्मचारी को रोडवेज बस रूट पर चलाने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। 
विज्ञापन


यूनियन ने यह भी दावा किया कि विरोध के दौरान ट्रेनी कर्मचारी ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वहीं, रोडवेज के जीएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यूनियन इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed