फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar erupts at FNC meeting over Rao Mangaliram Park project, Vice Chairman boycotts meeting

Jhajjar-Bahadurgarh News: राव मंगलीराम पार्क के कार्य को लेकर एफएनसी की बैठक में हंगामा, वाइस चेयरमैन ने किया बायकाट

Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar erupts at FNC meeting over Rao Mangaliram Park project, Vice Chairman boycotts meeting
26jjrp25- एफएनसी की बैठक का बायकाट करने के बाद अपने कार्यालय में चर्चा करती वाइस चेयरमैन अंशुल 
झज्जर। नगर परिषद में शुक्रवार को हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर परिषद की वाइस चेयरमैन ने बार-बार दिए जा रहे विकास कार्यों को बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं करने पर बायकाट कर दिया। बैठक के दौरान कमेटी के सदस्य पार्षद ने दूसरे वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि व वाइस चेयरमैन के प्रतिनिधि के बैठक में बैठने में एतराज जताया, जिस पर चेयरमैन ने दोनों काे बाहर जाने को कहा। इसके बाद वाइस चेयरमैन, उनके पति और एक पार्षद बैठक से बाहर आ गए। यह मामला भाजपा हाईकमान तक भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने की जबकि बैठक में जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार भी शामिल हुए। बैठक में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जिला नगर आयुक्त, ईओ, एक्सईएन शामिल होते हैं। बैठक में वार्ड नंबर-तीन के पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी और वाइस चेयरमैन के पति अंशु गर्ग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी ने उनके वार्ड के राव मंगलराम पार्क में भरत और बाउंड्री वॉल का काम कराने का एजेंडा नहीं रखने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में जिला नगर आयुक्त ने इसका काम कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जेई ने एस्टीमेट तक बना दे दिया, लेकिन उसके बाद भी इसे एफएनसी की बैठक में नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन तानाशाही दिखाकर उनके काम नहीं करवा रहे हैं। इस दौरान वाइस चेयरमैन के पति प्रवीण गर्ग ने भी शहर के कार्यों में रुचि नहीं दिखाने के चेयरमैन पर आरोप लगाए और कहा कि शहर में सफाई से लेकर लाइट व्यवस्था खराब हो चुकी है। इस दौरान बैठक में जमकर हंगामा हुआ।
जैसे ही प्रवीण गर्ग और कमल सैनी ने पार्क के विकास संबंधी मुद्दा उठाया तो उसी समय चेयरमैन जिले सिंह सैनी भड़क गए और यह कहकर इन्हें बैठक से बाहर निकलवा दिया कि बैठक में केवल कमेटी के सदस्य ही मौजूद रहेंगे।
वाइस चेयरमैन ने रखी अपनी बात
वाइस चेयरमैन अंशुल गर्ग ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए विकास के एजेंडे पर अपनी बात रखी, लेकिन चेयरमैन ने उसे भी अनसुना कर दिया। इसके बाद वाइस चेयरमैन ने बैठक का बायकाट कर दिया और बाहर आ गई। इसके बाद पूर्व वाइस चेयरमैन व पार्षद प्रतिनिधि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले और चेयरमैन द्वारा किए गए व्यवहार के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बात की है। वहीं बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी चेयरमैन से फोन पर इस मामले में बात की है।


भाजपाई होने के बावजूद भी चेयरमैन कांग्रेसी पार्षदों से घिरे रहते हैं। शहर के विकास और सुंदरीकरण के नाम पर केवल और केवल सरकार के पैसे को खराब करने का काम किया जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी गई, इसलिए वह बैठक का बायकाट करके आई हैं। यही नहीं बैठक कांफ्रेंस हाल में होनी चाहिए थी, जो चेयरमैन के कमरे में की गई। वह काफी देर तक अपने कमरे में बैठी थी, लेकिन किसी ने सूचना तक नहीं दी।
- अंशुल गर्ग, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद


शहर के मंगलीराम पार्क सुंदरीकरण के नाम पर पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया गया। शहर के हालात और शहरवासी खुद बयां करते हैं कि नगर परिषद में किस तरह से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार है और कैसे सरकार के पैसे को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। आज हालात यह हैं कि नगरपरिषद में कोई भी भाजपाई पार्षद चेयरमैन की कार्यशैली से खुश नहीं है। परिषद का भ्रष्टाचार शहर में भाजपा की छवि को खराब कर रहा है। इन सभी ने इस पूरे मामले को पार्टी हाईकमान के संज्ञान में लाया गया है।
- प्रवीण गर्ग, पूर्व वाइस चेयरमैन व भाजपा नेता

पिछली बैठक में राव मंगलीराम पार्क को लेकर डीएमसी से बात हुई थी। उसके बाद एस्टीमेट बनाए गए, लेकिन इस बैठक में भी उनको नहीं रखा गया। जान-बुझकर पार्षदों के कार्यों को नहीं करवाया जा रहा। यह सरासर गलत है। इसलिए अपनी आवाज उठाने का काम किया गया है।

- कमल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड-3


बैठक में एक पार्षद ने वाइस चेयरमैन और पार्षद के पति के होने पर एतराज जताया था। इस पर उन्होंने नियम के तहत जो है, उसी के अनुसार दोनों को बाहर जाने के लिए कहा गया। बैठक में वह एजेंडे ही शामिल नहीं थे, जिन पर वह बात कर रहे थे। उनको कहा गया था कि कुछ काम होने हैं, उसके बाद पार्क में होने वाले काम का टेंडर एक साथ लगा दिया जाएगा। उसके बावजूद भी वह जोर-जोर से अपनी बात रखते रहे। एजेंडे में रखे कार्यों को पास कर दिया गया है।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed