फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Unknown equipment found in the field, handed over to the police

Jhajjar: खेत में मिला पैराशूट नुमा थैले से बंधा सोलर प्लेट व एंटीना लगा हुआ उपकरण, लिखा है मेड इन जर्मनी

Sun, 11 Sep 2022 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 02:18 AM IST
सार

खेत में पानी देने गए किसान को उपकरण मिला, जिसपर मेड इन जर्मनी लिखा था। उपायुक्त ने मतानहेल क्षेत्र में किसी भी हवाई सर्वे से इनकार किया है।  जिला प्रशासन अलग-अलग विभागों से इसके बारे में जांच करा रहा है।

विज्ञापन
Unknown equipment found in the field, handed over to the police
खेत में मिला उपकरण अधिकारियों को सौंपा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के मातनहेल गांव में खेतों में पानी देने के लिए गए एक किसान को एक संदिग्ध उपकरण मिला। जो कि एक सफेद रंग की डोरी से बंधा हुआ था। किसान भीम सिंह के अनुसार वह शनिवार को सुबह साढे़ दस बजे नीमली गांव की तरफ अपने बाजरे के खेत में पानी देने के लिए गया था। जब वह खेत की मेड़ से गुजर रहा था तब उसके पैर में एक सफेद रंग की डोरी उलझ गई। डोरी के साथ-साथ खेत के अंदर गया तब एक अज्ञात उपकरण जिसे किसान ने पहले कभी नहीं देखा था। 
विज्ञापन


वह उसे काफी संदिग्ध लगा। उसने इस विषय में 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। किसान ने इस उपकरण की संरचना के बारे ने कहा कि उपकरण के ऊपर एक पैराशूट नुमा थैला लगा हुआ था। जिसके माध्यम से यह उपकरण हवा में उड़ रहा होगा। वहीं इस उपकरण में एक सोलर प्लेट व एंटीना लगा हुआ था।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि इस उपकरण पर मेड इन जर्मनी लिखा हुआ था। इस उपकरण की लंबाई चौड़ाई एक सामान्य ईंट के आकार की बताई जा रही है। वहीं यह उपकरण एक पॉलिथीन के बैग में डला हुआ है और वह बैग एक डोरी से बंधा हुआ था। किसान उपकरण को संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। उपकरण की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रोडवेज चालक की हत्या का मामला: ‘1664’ नहीं ‘6148’ में सवार थे हत्यारोपी, पुलिस को ढूंढने में करनी पड़ी मशक्कत


जब इस संदिग्ध उपकरण के बारे में किसान ने जिला प्रशासन को बताया तो उसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से इस उपकरण के बारे में अलग-अलग विभागों से जांच करानी शुरू कर दी। हालांकि उपायुक्त ने मतानहेल क्षेत्र में किसी भी हवाई सर्वे से इनकार किया है। वहीं इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि यह उपकरण कहीं ना कहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान से संबंधित हो सकता है।

किसान को एक संदिग्ध उपकरण मिला है। जिसे उसने संबंधित पुलिस थाना में जमा करा दिया है। जिला प्रशासन अलग-अलग विभागों से इसके बारे में जांच करा रहा है। -शक्ति सिंह ,उपायुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed