फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   University will establish new dimensions in the field of education: Governor

शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी यूनिवर्सिटी : राज्यपाल

Tue, 30 Jan 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
University will establish new dimensions in the field of education: Governor
झज्जर। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को गांव पाटोदा में संस्कारम यूनिवर्सिटी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा के संस्थान मंजूर कर ग्रामीण आंचल में भी विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में यूनिवर्सिटी की स्थापना होना यहां के क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय दुनिया भर में आदर्श के नए आयाम स्थापित करेगा। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए सर्वोत्तम मंच प्रदान करेगी। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि नवस्थापित विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में सार्थक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, गुरुग्राम के आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी शक्ति सिंह, लुवास के वाइस चांसलर डॉ. गुरदयाल सिंह, मीरपुर विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. जेपी यादव, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, अजीत, सुनील कादियान, सुमन, ठाकुर हुकुम सिंह, रामअवतार, सुनीता चौहान, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत संस्कारों की शिक्षा स्थली : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत सदियों से संस्कारों की शिक्षा की स्थली रही है। अंग्रेजों की मैकाले शिक्षा पद्धति ने शिक्षा से भारतीय संस्कारों को खत्म करने का प्रयास किया। अब फिर भारत में संस्कारों की शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अब भारत में ग से गधा पढ़ाने वालों का जमाना नहीं रहा। अब ग से गणेश पढ़ाने के संस्कार लौट आए हैं और जय श्रीराम बोलने में आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed