फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   United Kisan Morcha protested against the new rules

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए नियमों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha protested against the new rules
झज्जर। संयुक्त किसान मोर्चा झज्जर ने सोमवार को मंडी में खरीद के नए नियमों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने मंडी में किसानों, आढ़तियों की एसोसिएशन के प्रधान विनोद गुलिया, पूर्व प्रधान चांद पहलवान और मार्केट कमेटी के सचिव व चेयरमैन से बैठक के दौरान अपनी बात रखी।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि सरकार किसानों की परेशानी को बढ़ाने की बजाय कम करे और किसान विरोधी नए नियम वापिस ले अन्यथा किसान मंडी के गेटों पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। ट्रैक्टर प्लेट का होना, पंजीकृत किसान का बायोमेट्रिक मिलान या आंख स्कैन करना, गुणवत्ता का बहाना, फसल पंजीकरण नियम ये सभी किसान विरोधी हैं।
विज्ञापन

ये नियम किसानों की परेशानी बढ़ाएंगे और मंडियों के गेट पर लंबी लाइनें लगाने को मजबूर करेंगे। अभी तक मंडियों में आए गेहूं का मिलान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल, जिला उपप्रधान प्रीत सिंह, राज्य सचिव राजकरण दलाल, प्रधान सुनील बैनीवाल, रामेश्वर बिरधाना, दिलबाग दलाल, रमेश जाखड़, राजेंद्र जुलाना, कैप्टन सतबीर बड़क, एसकेएस प्रधान रामबीर, रिटायर्ड प्राचार्य राजबीर दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed