फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   underpass

अंडरपास मामला: बेनतीजा रही अधिकारियों के साथ बैठक, आज प्रदर्शन करेंगे गांधी नगरवासी

Sun, 14 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
underpass
फोटो- 38 अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित बैठक में उपस्थित गांधी नगर के लोग व अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
गांधी नगर में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर गांधीनगर कॉलोनी के लोगों की रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रविवार को हुई मीटिंग बेनतीजे रही। अधिकारियों के 25 जुलाई से काम शुरू करवाने के आश्वासन पर लोग संतुष्ट नहीं हुए। अब कॉलोनी के लोगों ने 14 जुलाई को फावड़ा लेकर खुदाई करने की चेतावनी प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के मसले को लेकर रविवार को गांधी नगर में सीटीएम वीरेंद्र सिंह, रेलवे एडीएन देवकिशन, पीडब्ल्यूडी एसडीओ, सिटी एसएचओ की मौजूदगी में कॉलोनी के लोगों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में पीडब्डल्यू विभाग एसडीओ ने आश्वासन दिया कि 22 जुलाई को अंडरपास निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए जाएंगे। 25 जुलाई से निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा इस पर गांधी नगर के लोग सहमत नहीं हुए। करीब 40 मिनट चली बैठक में गांधी नगर के लोग अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने सीएम से मिलने की बात कही। हालांकि सीएम मनोहरलाल से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई और इसके चलते उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह को मांगपत्र सौंपा। सांसद ने उनकी मांग सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। गांधी नगर पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि वे पांच साल से अधिकारियों के आश्वासन झेल रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कॉलोनी के लोग तंग आ चुके हैं। अब लोग खुद ही फावड़ा लेकर पहुंचेंगे और अंडरपास निर्माण का काम शुरू करेंगे। उन्होंने कि वे अधिकारियों के इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। कॉलोनी के लोग रविवार सुबह नौ बजे अपना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed