फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncontrolled truck rammed into a house, demolished houses

बेकाबू ट्रक घुसा मकान में, ढहा मकान

Wed, 30 Dec 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck rammed into a house, demolished houses

बीती रात झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव डाबोदा में एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। ट्रक की टक्कर से मकान का काफी बड़ा हिस्सा ढह गया।

विज्ञापन


हादसे में पशु घायल हुए और मकान में काफी सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि जिस हिस्से में टक्कर हुई, वहां कोई व्यक्ति नहीं था।

चालक की लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

गांव डाबोदा में जोहड़ के नजदीक नफे पुत्र होशियार सिंह का मकान है। बीती रात करीब अढ़ाई बजे बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर इनके मकान में घुस गया। घ
विज्ञापन


रवालों के मुताबिक, टक्कर से बेहद तेज आवाज निकली, जिससे उनकी नींद खुली। किसी तरह उन्होंने मलबे में दबे पशुओं को बाहर निकाला। लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में उठाई मुआवजे की मांग
इस दुर्घटना से ग्रामीणों में रोष पनप गया। अगली सुबह (मंगलवार) पौने आठ बजे ग्रामीण इकट्ठे हुए और झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीण सड़कों पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि बिना ब्रेकर के कारण वाहन तेज गति से चलते हैं। इसलिए ब्रेकर बनवाए जाए। पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ हैं, उन्हें मुुआवजा दिलाया जाए।


करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। इसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना के प्रभारी बिजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया। इसके बाद पीडब्लयूडी अधिकारी आए। उन्होंने ग्रामीणों को तीन ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। किसी तरह ग्रामीण शांत हुए। जाम खुला तो वाहन चालकों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed