फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncontrolled trolley entered the shed outside the shop, girl injured

अनियंत्रित ट्रॉला दुकान के बाहर लगे शेड में घुसा, बच्ची घायल

Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trolley entered the shed outside the shop, girl injured
बेरी। गांव जहाजगढ़ में स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर दुकानों के आगे लगे शेड घुस गया। ट्रॉले की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय लड़की घायल व बैंक के बाहर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बच्ची को बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल बच्ची की पहचान गांव जहाजगढ़ निवासी दीपिका पुत्री प्रदीप के रूप में हुई है। वहीं लोगों ने मौके पर ही ट्रॉला चालक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं जब परिजनों व ग्रामीणों को लड़की का पैर टूटने की सूचना मिली तो उन्होंने जहाजगढ़-झज्जर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे झज्जर, बेरी व छुछकवास की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक ही बात पर अड़े हुए थे कि इस मार्ग पर भारी वाहन चालक स्पीड में आते हैं इसलिए यहां पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। जाम की सूचना मिलने पर कुछ देर बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात भी नहीं मानी। इसके बाद नायब तहसीलदार रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि जल्द ही स्पीड ब्रेकर बनवा दिए जाएंगे। लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि जब तक ब्रेकर बनाने का सामान नही पहुंचता है तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। करीब 5 बजे बेरी एसडीएम रविंद्र कुमार पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सामान पहुंच जाएगा। ब्रेकर बनाने का सामान पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान करीब 4 घंटे जाम लगे रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

- एमपी माजरा के युवक ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया
गांव एमपी माजरा के युवक मंजीत ने बताया कि वह जहाजगढ़ से अपने गांव एमपी माजरा जा रहा था। जब हादसा हुआ तो लड़की सड़क पर पड़ी थी और उसे कोई नहीं उठा रहा था। उसने लड़की मदद करने के लड़की को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की का बायां पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुकानों के आगे गाड़ी नहीं होती तो बैंक में घुसता तेज रफ्तार ट्राला
हादसे के वक्त मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि दुकानों के आगे अगर गाड़ियां नहीं खड़ी होती तो तेज रफ्तार ट्रॉला बैंक में अंदर घुस सकता था। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
आरोपी ट्रॉला चालक सुरजीत पुत्र दिवान सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। फिलहाल कोरोना के कारण आरोपी को कच्ची जमानत पर छोड़ा जा रहा है। बाद में चालान के साथ न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- जयकरण, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।
रात को बनाए ब्रेकर
अधिकारियों के दिए गए निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने रात के समय ही सड़क पर ब्रेकर बना दिए। वहीं सड़क पर स्थित दुकानों के आगे तक किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम ने दुकानदारों को कहा।
वर्जन
गांव जहाजगढ़ में ग्रामीण बैंक के पास झज्जर की तरफ से तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से गांव जहाजगढ़ की 11 वर्षीय लड़की के पैर टूटने की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। हादसे में बैंक के साथ दुकानों में भी नुकसान हुआ है और दुकानों के आगे खड़ी बोलेरो व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया है।

- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।
वर्जन
गांव में हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम को खुलवा दिया गया। जहाजगढ़ मार्ग पर दुकानों के आगे तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed