फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle kills nephew in Rohtak Haryana Crime

Haryana Crime: मामा ने की भांजे की हत्या, पायजामा के नाड़े से घोंटा गला; फिर दबा दिया शव

Tue, 17 Feb 2026 07:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 07:00 PM IST
सार

करीब 50 दिन के बाद यशु का शव मिला है। वह  29 दिसंबर 2025 से लापता था जिसके बाद पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार किया और पूछताछ में मामा की निशानदेही पर यशु का शव बरामद किया। 

विज्ञापन
Uncle kills nephew in Rohtak Haryana Crime
यशु, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने कई दिनों से गायब छात्र यशु का शव रोहतक आईएमटी से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मामा इंद्रसेन निवासी बिगोवा, चरखी दादरी हाल रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


सिलानी गांव निवासी मृतक की मां बबीता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उनका छोटा बेटा यशु 29 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे राजकीय नेहरू कॉलेज में पेपर देने के लिए घर से निकला था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। सुबह करीब 10:45 बजे उसने फोन कर बताया कि उसे एनसीसी क्लास लेनी है और वह तीन-चार बजे तक घर पहुंच जाएगा, लेकिन शाम करीब 5 बजे जब परिवार ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इससे परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। जिसे बाद में आपराधिक केस में तब्दील कर दिया गया। सीआईए की टीम ने जांच शुरू की। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात उप-निरीक्षक संयम की पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो मृतक की मां के मामा का लड़का इंद्रसेन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रसेन उसकी गतिविधियों की पूरी जानकारी रखता था। उसे पता था कि यशु नेहरू कॉलेज में पेपर देने आएगा। आरोपी बाघपुर के सरकारी स्कूल में टीचर है। आरोपी इंद्रसेन बहाने से यशु को अपने साथ ले गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले उसे नींद की ज्यादा मात्रा में गोलियां देकर स्कूल के एक कमरे में बंद रखा। इसके बाद 5 जनवरी को पायजामा के नाड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए आईएमटी रोहतक के सुनसान इलाके में पहले से गड्ढा खोद रखा था, वहां जाकर शव को दफना दिया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला

पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग वैगनआर कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed