फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle killed, two nephews injured in a collision between a canter and a trolley

कैंटर-ट्राला की टक्कर में मामा की मौत, दो भांजे घायल

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed, two nephews injured in a collision between a canter and a trolley
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव सिलोठी के पास कैंटर और ट्राला के बीच टक्कर होने से ट्राले में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके दो भांजे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

राजस्थान के तोकड़ा जिला बूंदी निवासी गुमान सिंह मीणा अपने भांजे रामराय व मनीष के साथ ट्राला में सरिया भरकर मुजफ्फरनगर के लिए चले थे। ट्राला को रामराय चला रहा था। जब वे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे तो बहादुरगढ़ क्षेत्र में सिलौठी के पास पहुंचे तो इसी दौरान सड़क पर खड़े एक कैंटर से जा टकराया। टक्कर से गुमान सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भांजे घायल हो गए। थाना सदर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक गुमान सिंह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed