{"_id":"6ad32c3a386440f41c00613c","slug":"body-of-youth-found-in-a-field-in-bahadurgarh-missing-for-three-days-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या या साजिश!: घर से काम के लिए नोएडा निकाल युवक, तीन दिन बाद खेत में मिली लाश; बीवी रहती है मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या या साजिश!: घर से काम के लिए नोएडा निकाल युवक, तीन दिन बाद खेत में मिली लाश; बीवी रहती है मायके
Sat, 17 Oct 2026 01:35 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:35 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में एक युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला। वह तीन दिन पहले घर से नोएडा के लिए निकला था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
खेत में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ में एक युवक का शव एक खेत में पड़ा मिला। वह तीन दिन पहले घर से नोएडा के लिए निकला था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान युवक के चेहरे का रंग नीला पाया गया। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी 22 वर्षीय अंकित का शव शनिवार को गांव के पास लिंक मार्ग स्थित खेत में पड़ा मिला। युवक तीन दिन पहले घर से नोएडा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए निकला था। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार आलमनगर निवासी अंकित (22) पुत्र कैलाश तीन दिन पहले घर से नोएडा में पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। शनिवार को अंकित का शव बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में लिंक मार्ग के पास एक खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक के चेहरे का रंग नीला पड़ा हुआ मिला। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अंकित की पत्नी काफी समय से बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद स्थित अपने मायके में रह रही है। पुलिस इस पहलू समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।,पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।