{"_id":"67e704d3ba6a7f1d94077352","slug":"ultrasound-machine-repaired-after-one-year-in-civil-hospital-patients-relieved-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113778-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में एक साल बाद ठीक हुई अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में एक साल बाद ठीक हुई अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को राहत
Sat, 29 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में एक वर्ष से खराब अल्ट्रासाउंड मशीन अब दुरुस्त हो गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी क्लिनिक का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 6 अल्ट्रासाउंड मशीनें थी, इनमेें से दो एक वर्ष से खराब चल रही थी। अब सभी ठीक हो गई हैं। यह जानकारी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सतपाल हाडा की ओर से राज्य जन सूचना अधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त हुई है।
आरटीआई कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में आरटीआई के तहत अस्पताल में कितनी अल्ट्रासाउंड मशीनें, कितने कर्मचारी और अधिकारी हैं, इस पर जानकारी मांगी गई थी। आरटीआई में जानकारी मिली है कि नागरिक अस्पताल में एक साल से खराब अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। यहां पर 49 मेडिकल अधिकारी, 3 दंत सर्जन, 5 सीनियर मेडिकल अधिकारी, 2 डीएमएस, एक एसडीएस व एक प्रधान चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 159 कर्मचारी जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत नियुक्त हैं वे भी अपनी सेवाएं नागरिक अस्पताल में दे रहे हैं। हाडा ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को राज्य जन सूचना अधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय झज्जर के माध्यम से कुल 8 मद्दों पर जानकारी मांगी गई थी जोकि बहादुरगढ़ व झज्जर अस्पताल से संबंधित थी। इसकी जानकारी राज्य जन सूचना अधिकारी डीएमएस-2 की ओर से केवल 8 दिनों के भीतर जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी में 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक कुल 231 मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया व 31 हजार 635 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में किया गया। 6 एक्स-रे मशीनों में से 4 मशीनें कार्यरत स्थिति में हैं जबकि दो अल्ट्रासाउंड मशीनों में फिक्स्ड मशीन 10 फरवरी 2024 से खराब थी परंतु 1 मार्च 2025 से ठीक काम कर रही है। इनके संचालन के लिए दो ऑपरेटर, एक रेडियोलॉजिस्ट व एक अल्ट्रासोनॉलॉजिस्ट नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। कुल 63 अधिकारी जिनमें 49 मेडिकल अधिकारी, 3 दंत सर्जन, 5 सीनियर मेडिकल ऑफिसर, 2 डीएमएस, एक एसडीएस व एक प्रधान चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल में कितनी सरकारी एंबुलेंस है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। यह सूचना नागरिक अस्पताल से संबंधित नहीं थी।