{"_id":"587e71b84f1c1bfb18efe663","slug":"ultrasound-employee-leave-patients-wandered-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कर्मचारी छुट्टी पर, मरीज भटकते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कर्मचारी छुट्टी पर, मरीज भटकते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
शहर के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड मशीन पर काम करने वाला कर्मचारी छुट्टी पर रहा। इसके कारण यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नागरिक अस्पताल में पहुंचे छोटूराम नगर निवासी छोेटेलाल व बाबा हरिदास कालोनी निवासी मुनेश झा व महिलाओं ने बताया कि वे यहां पर अपनी-अपनी बीमारियों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता लगा कि अल्ट्रासाउंड करने वाला कर्मचारी छुट्टी पर है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी हानि हुई। उन्हें अपनी एक दिन दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से अखबारों के माध्यम से इस तरह की सूचना पहले से देनी चाहिए ताकि यहां आने वाला मरीज परेशान न हो। मरीजों ने कहा कि अस्पताल की ओर से एक कर्मचारी के छुट्टी पर चले जाने के बाद किसी अन्य कर्मचारी को अल्ट्रासाउंड मशीन पर लगाना चाहिए था ताकि यहां पहुंचने पर मरीज को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। महिलाओं ने बताया कि जब वे अस्पताल में पहुंची तो उन्होंने पूछताछ खिड़की पर एक बोर्ड लटका हुआ देखा। जिस पर लिखा था कि कमरा नंबर 50 जिसमें अल्ट्रासाउंड होते हैं आज बंद है। यह देखकर उन्हें काफी परेशानी हुई क्योंकि वे काफी दूर से यहां पहुंची थी। इस अस्पताल में हर रोज एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिनमें से कई को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा जाता है। उधर इस संदर्भ में एसएमओ डॉ. जितेंद्र का कहना है कि मंगलवार को अल्ट्रासाउंड का कर्मचारी छुट्टी पर गया हुआ था।