{"_id":"5e4305aa8ebc3ee5bb2d99de","slug":"uhbvn-catched-4-5-crore-jhjhar-news-rtk5417878178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने पकड़ी 1996 बिजली चोरी, 4 करोड़ 51 लाख लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने पकड़ी 1996 बिजली चोरी, 4 करोड़ 51 लाख लगाया जुर्माना
विज्ञापन
पॉवर हाउस का दृश्य। फाइल फोटो
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़ने के लिए निरंतर बिजली चोरी अभियान चलाया जा रहा है। निगम की तरफ से अप्रैल 2019 से अब तक करीब 3 हजार स्थानों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें 1996 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। निगम की तरफ से सभी बिजली चोरों के खिलाफ रोहतक में स्थिति बिजली निगम के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर निगम की तरफ से 4 करोड़ 51 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 2 करोड़ 98 लाख रुपये की रिकवरी भी की जा चुकी है। हालांकि एक करोड़ 53 लाख रुपये फिलहाल भी बिजली चोरों की तरफ से जुर्माना राशि नहीं भरी गई है। बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरी का जुर्माना अदा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाता है। इसके बाद अगर बिजली चोरी करने वाला उपभोक्ता जुर्माने की राशि की अदायगी नहीं करता है तो बिजली निगम की पुलिस टीम उपभोक्ता से रिकवरी के लिए प्रयास करती है। उस समय भी अगर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उसके खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया जाता है।
11 उपमंडल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमें
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से झज्जर जिला में बिजली निगम के 11 उपमंडल अधिकारियों के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। इसके अलावा बिजली निगम की विजिलेंस की टीमें अलग है। निगम की ये टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। बिजली निगम की टीमेें घरों व स्थानों में ही नहीं खेतों में भी ट्यूबवेलों पर भी बिजली चोरी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।
45 लाख यूनिट होती है बिजली की खपत
जिला में करीब 2 लाख 25 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली निगम के आंकड़ों को देखा जाए तो हर रोज करीब 45 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। शहरी व औद्योगिक क्षेत्र को निगम की तरफ से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि म्हारा गांव, जगमग गांव योजना के तहत जिला के करीब 21 गांवों को भी शहरी तर्ज पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली निगम की टीमें निरंतर कार्रवाई कर रही हैं। जिला में चालू वित्त वर्ष 1996 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
- एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।