फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Typist killed, teenager injured in truck-car collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक -कार की भिडंत में टाइपिस्ट की मौत, किशोरी घायल

Fri, 07 Apr 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Typist killed, teenager injured in truck-car collision
बेरी। झज्जर-बेरी मार्ग पर दीपचंद स्कूल के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बेरी पाना चुल्याण निवासी मोहित (26) पुत्र कृष्ण बेरी तहसील में टाइपिस्ट का काम करता था। वीरवार को यह कार से काम से ही झज्जर आ रहा था। बीच रास्ते में एक किशोरी ने लिफ्ट भी ली। जब वह बेरी-झज्जर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आए एक ट्रक की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मोहित को मृत घोषित कर दिया। किशोरी को गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

- वर्जन
झज्जर-बेरी मार्ग पर कार व ट्रक होने की सूचना मिली थी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार में लिफ्ट लेकर सवार हुई किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल किशोरी की पहचान नही हो पाई है। मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र, जांच अधिकारी, थाना दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed