फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths raped a woman who had gone to collect jowar

Jhajjar-Bahadurgarh News: ज्वार लेने गई महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Sun, 29 Sep 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths raped a woman who had gone to collect jowar
साल्हावास। थाना साल्हावास क्षेत्र के एक गांव में खेत से ज्वार लेने गई एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार किया। पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। मां को साथ ले जाकर चरखी दादरी के बाढ़डा में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला साल्हावास क्षेत्र का होने के कारण उपायुक्त झज्जर कार्यालय द्वारा डाक में दिए गए निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक गांव की एक महिला ने शिकायत में बताया कि पति गोहाना में नौकरी करता हैं और वह अपनी सास के साथ गांव में ही रहती है। 9 सितंबर को करीब चार बजे वह खेत में ज्वार लेने गई थी। अकेला पाकर गांव के ही रिश्ते में देवर लगने वाले युवक काला ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया।
विज्ञापन

वह 10 सितंबर को जब खेत में ज्वार लेने गई तो रिश्ते में देवर लगने वाले नवीन ने भी जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। महिला ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद काला व नवीन ने जाते हुए मामले के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
महिला की शिकायत पर बाढ़डा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जो थाना साल्हावास का घटना क्षेत्र होने के कारण स्थानांतरित हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है।-सुदेश कुमारी, जांच अधिकारी, थाना साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed