{"_id":"60429cf48ebc3e8ca62a3444","slug":"two-youths-killed-in-cable-dispute-in-iowa-kalan-hospitalized-bahadurgarh-news-rtk598529137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोवा कलां में केबल विवाद में दो युवकों को मारी गोलियां, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोवा कलां में केबल विवाद में दो युवकों को मारी गोलियां, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन राजेश।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लोवा कलां में केबल के विवाद में कुछ व्यक्तियों ने दो युवकों को गोलियां मार दीं। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर होने के बाद उन्हें शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में लोवा कलां निवासी हरि सिंह ने बताया कि उसका भतीजा राजेश लोवा कलां गांव में केबल ऑपरेटर का कार्य करता है। वीरवार की रात करीब 11 बजे जब उसका भतीजा राजेश व दीपांशु केबल के तार चेक करने के लिए गाड़ी से कैर गांव के रास्ते की तरफ गए हुए थे। उनके पीछे-पीछे मैं और धेवता हर्ष भी स्कूटी लेकर चले गए। जब हम कैर गांव की सड़क पर पहुंचे तो देखा कि राजेश के साथ कुछ युवक मिलकर मारपीट कर रहे हैं। उसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। यही नहीं बाद में उसने राजेश के ऊपर भी फायर कर दिए। गोलियां राजेश के पेट व जांघ पर लगीं। इसी दौरान एक लाल रंग की गाड़ी में सवार युवक ने दीपांशु के ऊपर फायर किया और गोली उसके कंधे के पास लगी है। इस घटना के बाद गोली चलाने वाले आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। हरि सिंह ने बताया कि उनके भतीजों राजेश व दीपांशु पर मारने की नीयत से फायर किए गए हैं।
सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता हरि सिंह के बयान पर नामजद आरोपियों रमेश निवासी जसौर खेड़ी, अंकित निवासी सिद्दीपुर व सुनील उर्फ भोलू निवासी अस्थल बोहर रोहतक के अलावा उनके कुछ अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। उनके पकड़ में आने के बाद ही पूरी घटना के बारे में पता चल सकेगा।

अस्पताल में उपचाराधीन दीपांशु।- फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन