{"_id":"611569648ebc3ef3985d866d","slug":"two-youths-died-in-accidents-in-village-chhara-bahadurgarh-news-rtk6207953143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव छारा में दो युवकों की हादसों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव छारा में दो युवकों की हादसों में मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में दो युवकों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एक युवा किसान की मौत खेत में फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त हुई और दूसरे युवा की मौत मोटर साइकिल व नंदी (सांड) में टक्कर लगने से हुई।
गांव छारा निवासी तसवीर (26) बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी करके मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। वह मांडोठी से आगे रिवाड़ी खेड़ा मोड़ के निकट पहुंचा तो अचानक उसके सामने एक सांड आ गया। जिससे तसवीर सड़क पर गिर गया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा तसवीर का शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं दूसरे मामले में गांव छारा में ही युवा किसान धर्मबीर ढील्लू वीरवार को धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। यहां उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मटरू सरपंच ने बताया कि परिजनों को कुछ देर तक धर्मबीर फसल में छिड़काव करता हुआ नजर नहीं आया तो वे उस जगह गए जहां वह कुछ देर पहले इस काम में लगा हुआ था। मौके पर वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।