फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youth riding a bike died in a road accident

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 22 Sep 2024 06:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike died in a road accident
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव आसंडा के बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज करके पुलिस अज्ञात वाहनों का पता लगा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है। दोनों मृतक सोनीपत के गंगाना गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनील निवासी गंगाना जिला सोनीपत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 20 सितंबर को उनके मोबाइल पर रिश्तेदार का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपके भाई अमित और नरेश पुत्र राजकुमार का आसंडा बाईपास पर एक्सीडेंट हो गया है और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ घटना स्थल पर जाने लगा। इसी दौरान पता चला कि शवों को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भिजवाया गया है। वह अस्पताल में पहुंचे और दोनों मृतकों की पहचान अमित व नरेश निवासी गंगाना गांव के रूप में की। उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भापड़ौदा गांव जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में उन्हें शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed