फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two young boy on Tau Fire

ताऊ के लड़के ने युवक पर किए दो फायर

Wed, 02 Jul 2014 12:56 AM IST
झज्जर
झज्जर Updated Wed, 02 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
 गांव मांडोठी में नहरी पानी से खेत की सिंचाई कर रहे एक युवक पर उसके ही परिवार के भाई ने दो गोली चला दी। मगर गनीमत यह रही कि गोली उसे नहीं लगी। किसी तरह उसने घटनास्थल से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवक के बयान पर उसके ताऊ व बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मांडोठी निवासी रवींद्र मंगलवार सुबह अपने खेत में नहरी पानी से सिंचाई कर रहा था। पुलिस को दी शिकायत में रवींद्र ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर उसके ताऊ ओम प्रकाश और उनका लड़का राजेश हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने उसे खेत मेें पानी लगाने से मना किया। विरोध करने पर राजेश ने रवींद्र पर फायर कर दिया, जो उसके पास होकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इसी
विज्ञापन


बीच जब राजेश ने दूसरी गोली चलाई तो वह नीचे झुक गया, जिससे वह दूसरी गोली से भी बच गया। उसने किसी प्रकार गन्ने के खेत से होते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हांफते हुए वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। उन्हाेंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मांडोठी चौकी प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने रवीेंद्र के बयान पर राजेश और उसके पिता ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उप पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा सिंचाई के पानी को लेकर हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed