{"_id":"65e2258205561b471c064564","slug":"two-workers-found-missing-salary-of-one-stopped-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108372-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कर्मी नदारद मिले, एक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कर्मी नदारद मिले, एक का वेतन रोका
Sat, 02 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में छापा डाला। यहां दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर एक कर्मचारी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए जबकि दूसरे कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
टीम ने एसीपी फाइल चेक की गई। साथ ही नियमित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिल भी चेक किए गए। जांच में पाया गया कि बार-बार कर्मचारी मेडिकल बिल पर एतराज लगाकर उसे रोक रहे हैं। इस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को बार-बार एतराज न लगाने का पत्र जारी कर दिया। सीएम फ्लाइंग की टीम निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में पहुंची। यहां कर्मचारियों का रिकाॅर्ड चेक किया गया तो दो कर्मचारी लिपिक सुनील कुमार और लीगल एडवाइजर अंजनी गैर हाजिर मिली। अधिकारियों ने बताया कि सुनील कुमार काफी समय से गैर हाजिर चल रहा है। इस पर उसका वेतन रोकने के आदेश डीईईओ ने जारी किए। एलए अंजनी से सब इंस्पेक्टर पूनम ने फोन पर बात कर मिलने को कहा तो कर्मचारी ने कहा कि वह सोमवार को मिलेंगी। इसके बाद निरीक्षक रामनिवास ने महिला कर्मचारी से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह चंंडीगढ़ कोर्ट के काम से जाना है। उसने फिलहाल की जानकारी मांगी तो कर्मचारी ने बताया कि वह रोहतक है। महिला कर्मचारी द्वारा बिना सूचना दिए छुट्टी पर मिली। इस पर डीईईओ ने गैर हाजिरी लगाकर उसका स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद टीम ने एसीपी चेक की तथा बिल्डिंग रिपोर्ट भी देखी। इसके बाद टीम ने मेडिकल बिलों की जांच की। शिकायत थी कि सीट के कर्मचारी जान-बुझकर बार-बार एतराज लगाकर फाइल रोक देते हैं। इस शिकायत पर डीईईओ ने तुरंत पत्र जारी कर भविष्य में एक ही बार में सभी एतराज को दूर कराने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही।