{"_id":"584d9c1d4f1c1b7c3a2c3a89","slug":"two-women-killed-in-road-accidents-two-injured-bhadurgharh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में महिला की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में महिला की मौत, दो लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। रविवार को क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक महिला की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए। महिला झाड़ोदा क्षेत्र की रहने वाली थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप झाड़ोदा की रिहायशी कालोनी में रहने वाली प्रमिला (45) पत्नी शिव कुमार रविवार को अपने बेटे सुमित के साथ स्कूटी पर सवार होकर नूना माजरा गांव की तरफ जा रही थी। बताया गया है कि जब वे झज्जर रोड पर चल रहे थे कि स्कूटी फिसल कर गिर गई। सड़क पर गिरने के तुरंत बाद साथ से निकलते ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। नीचे गिरी प्रमिला के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया। हादसे में प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक गांव लोवा का रहने वाला है। उसी ने घायल मां-बेटा को मौके से नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, दूसरी घटना आसौदा स्थित एचपी पेट्रोलियम डिपो के पास हुई। बिहार मूल के ट्रक चालक मुरारी और इलाहाबाद मूल के परिचालक शंभू प्लांट के पास एक ढाबे में भोजन करते अपने ट्रक के पास आ रहे थे। वे आसौदा रोड पर कुछ ही कदम चले थे कि सफेद रंग की इंडिका गाड़ी की टक्कर लगी। हादसे में दोनों घायल हुए। दोनों के पांव में फ्रेक्चर आया है। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के साथियों ने बताया कि कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आ रहा था।